विषय वस्तु पोस्टिंग

आप अपने फीड पृष्ठ पर होते हुए, या अन्य कनेक्टेड उपयोगकर्ता या समूह के फीड पृष्ठ पर होते हुए भी विषय वस्तु पोस्ट कर सकते हैं| पोस्ट करते समय आपके स्थान के आधार पर पोस्ट को गोपनीयता स्तर असाइन किया जाता है| यदि आप अपने फीड पृष्ठ पर हैं तो आप पोस्ट की गोपनीयता स्तर को किसी भी गोपनीयता स्तर पर सेट कर सकते हैं| आपके फ़ीड पेज पर पोस्ट के लिए गोपनीयता स्तर हैं:

गोपनीयता स्तर वर्णन
टैग्ड उपयोगकर्ता और समूह विषय वस्तु आपके फ़ीड पृष्ठ पर और आपके द्वारा पोस्ट में टैग किये गए उपयोगकर्ता या समूह के फ़ीड पृष्ठ पर पोस्ट की जाती है|
कनेक्टेड उपयोगकर्ता विषय वस्तु आपके और आपसे कनेक्ट किये गए सभी उपयोगकर्ताओं के फीड पृष्ठों पर पोस्ट की जाती है|
सार्वजनिक विषय-वस्तु केवल आपके फ़ीड पृष्ठ पर पोस्ट की जाती है लेकिन सभी Infor Ming.le प्रयोक्ताओं द्वारा देखी जा सकती है।
समूह विषय वस्तु समूह और समूह के सभी सदस्यों के फीड पृष्ठ पर पोस्ट की जाती है|

जब आप किसी कनेक्ट किये गए उपयोगकर्ता के फीड पृष्ठ पर हों, तो आपकी पोस्ट केवल उस उपयोगकर्ता के फीड पृष्ठ पर ही प्रदर्शित होती है| कोई भी उपयोगकर्ता, जो उपयोगकर्ता पृष्ठ देखने के लिए प्राधिकृत है, जिनमें उपयोगकर्ता जिनसे आप कनेक्ट नहीं हैं, वो भी शामिल है, आपके उपयोगकर्ता फीड पृष्ठ से कनेक्ट होने पर विषय वस्तु को देख सकते हैं|

जब आप ऐसे समूह फीड पृष्ठ पर हों जिस समूह के आप सदस्य हैं, आपके पोस्ट उस समूह के फीड पृष्ठ पर और उस समूह के अन्य सदस्यों के फीड पृष्ठों पर प्रदर्शित होते हैं| गोपनीयता का स्तर केवल पठनीय है और इस समूह के लिए सेट है| सभी उपयोगकर्ता जिन्हें समूह फ़ीड पृष्ठ देखने के लिए आक्सेस है, आपके पोस्ट को देख सकते हैं|

विषय वस्तु पोस्ट करने के लिए:

  1. केंद्रीय फ़ीड पृष्ठ पर कुछ पोस्ट करें टेक्स्ट बॉक्स में क्लिक करें। यह केवल फ़ीड पृष्ठों पर दिखाई देता है|
  2. आप जो टेक्स्ट पोस्ट करना चाहते है उसे टाइप करे|
    • खोजने योग्य वस्तु को पोस्ट के मुख्य भाग में जोड़े| किसी हैश चिह्न (#) के साथ शुरु कोई शब्द, उदाहरण के लिए, #Infor, एक खोज शब्द है।
    • टैग्ड उपयोगकर्ता या समूह जोड़ें| कोई प्रयोक्ता नाम या समूह नाम जिससे आप कनेक्ट किये गए हों, आप @ और दो अक्षर टाइप करने पर सूची में से चुन सकते हैं।
    • कोई लिंक जोड़ने के लिए, http:// या https:// के साथ शुरु करके लिंक का पाठ टाइप करें। जब आप लिंक टाइप करना समाप्त करते हैं, स्पेस बार दबा के एक स्पेस दीजिए| लिंक का एक पूर्वावलोकन टेक्स्ट क्षेत्र के नीचे प्रदर्शित होता है| आप इस समय टेक्स्ट क्षेत्र में लिंक या पोस्ट के बारे में अतिरिक्त जानकारी टाइप कर सकते हैं|
  3. संलग्नक जोड़ने के लिए संलग्नक जोड़ें पर क्लिक करें, अपलोड की जाने वाली फाइल चुनें, और खोलें पर क्लिक करें।
  4. यदि आप अपनी फ़ीड पृष्ठ पर हैं, तो गोपनीयता स्तर का चयन करें| जब आप किसी कनेक्शन के समूह पृष्ठ या फीड पृष्ठ पर शेयर करते हैं तब गोपनीयता स्तर पठनीय होती है|
    टिप्पणी: यदि आप किसी उपयोगकर्ता या समूह को "@" और दो-अक्षर कार्यात्मकता का उपयोग करके टैग करते हैं, वह पोस्ट आपके टैग किए गए उपयोगकर्ता और चयनित गोपनीयता स्तर के अन्य उपयोगकर्ताओं को दिखाई देता है|
  5. विषय-वस्तु पोस्ट करने के लिए पोस्ट पर क्लिक करें।